स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात तेजी से तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन का एक तेल टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद इस अहम समुद्री रास्ते से गुजर गया। इससे अमेरिका और चीन के बीच टकराव की स्थिति और गहरा गई है।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत चल रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ समझौते की बातचीत कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति भी तेज कर दी है।